ससुर के सामने बहू को किया निर्वस्त्र, फिर जंगल में ले जाकर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, उपचार के दौरान हुई मौत
राजस्थान के भीलवाड़ा से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने मौत से पहले अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की करीब ढ़ाई महीने पहले ही शादी हुई थी और उसके बाद महिला को जिन अत्याचारों का सामना करना पड़ा वो वाकई में दिल दहला देने वाले हैं।
महिला ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया और अपने साथ हुई आपबीती को बयां किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रिया नाम की महिला की शादी 26 अप्रैल को हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। धीरे-धीरे महिला के साथ मारपीट होने लगी।
आज तक की खबर के मुताबिक, बीते दिनों प्रिया की इतनी बुरी तरह पिटाई की गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। महिला ने अस्पताल से एक ऐसा वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। यह वीडियो ससुराल वालों के जुल्म की कहानी को बयां करता है।
प्रिया ने मौत से पहले अपने ननद, देवर, पति, ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।