शाहजहांपुर में तमंचे की नोक पर सरसों के खेत में महिला से दुष्कर्म
शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के अफतियापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला बाजार से लौट रही थी तो रास्ते में एक बाग के पास आरोपियों ने तमंचे की नोक पर महिला को सरसों के खेत में ले गए और जहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को बताई, इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ,आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।